रिश्ते
रिश्ते यानी ताज़गी और सुकून ही सुकून।
रिश्ते यानी अच्छा कर गुजरने का जूनून।।
रिश्ते यानी रफ़्तार भरे वक़्त का ठहरना।
रिश्ते यानी ज़िन्दगी और जीने की तमन्ना।
रिश्ते यानी क़ीमती तोहफों का दबा खज़ाना।
रिश्ते यानी दिल से माँगी चीज़ मिल जाना।।
रिश्ते यानी किसी की खुद से ज़्यादा फ़िक्र।
रिश्ते यानी दिल से किसी का बेहतर ज़िक्र।।
रिश्ते यानी दोगुनी ख़ुशी और ग़म आधा।
रिश्ते यानी किसी पर फख्र खुद से ज़्यादा।।
रिश्ते यानी रूह तक सीधे पहुँचती आवाज़।
रिश्ते यानी कुछ होने का मीठा सा एहसास।।
रिश्ते यानी मशरूफियत के दौर में भी राहत।
रिश्ते यानी बेहिसाब कर गुजरने की चाहत।।
रिश्ते यानी ज़खीरा मुस्कान भरी यादों का।
रिश्ते यानी ख्याल खुद से किये कुछ वादों का।।
रिश्ते यानी साथ देने कुछ पल को थम जाना।
रिश्ते यानी लब से निकलते वही मिल जाना।।
रिश्ते यानी भीड़ में किसी के होने की आस।
रिश्ते यानी खुद से किसी अपने की तलाश।।
रिश्ते यानी दिल से इज़्ज़त और थोड़ा प्यार।
रिश्ते यानी बार-बार मिलने का मीठा बुखार।।
रिश्ते यानी आँख बंद कर यक़ीन हो जाना।
रिश्ते यानी रिश्ते बाकी सब छोटा हो जाना।।
रिश्ते यानी भरोसे की आज़ादी मिल जाना।
रिश्ते यानी आखिर में सब कुछ ठहर जाना।।
रिश्ते यानी रिश्ते यानी सिर्फ रिश्ते...